अक्षय की नयी फिल्म
अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे हीरो है जो की बॉलीवुड को साल में चार फिल्में देते है, और इस साल भी यह अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों के लिए तैयार है। अक्षय की इस साल रिलीज़ होने वाली लगभग सभी फिल्मों के पोस्टर की झलक दर्शकों को मिल ही चुकी है, अक्षय की एक ऐसी फिल्म भी है जो 27 मार्च को रिलीज़ होने वाली है लेकिन अभी तक उसका ट्रेलर भी जारी नहीं किया गया,और अक्षय की नयी फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर!|

ट्रेलर 27 फरवरी को रिलीज होने की बात चल रही थी, लेकिन एक बार फिर डेट आगे खिसका दी गई है। यह ट्रेलर अब 2 मार्च को आएगा।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार ट्रेलर को आगे बढ़ाने की बात अक्षय कुमार ने कही जो फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने मान ली। अक्षय का मानना है कि ट्रेलर आगे बढ़ाने के बावजूद फिल्म के रिलीज होने के पहले अच्छा-खासा माहौल बन जाएगा। लेकिन उनकी इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में साफ हो ही जयेगा|
9 नंबर की वजह से आगे खिसकाया ट्रेलर!
बॉलीवुड में चर्चा चल रही है कि अक्षय को 9 नंबर बहुत पसंद है और उनका मानना है की 9 तारीख़ उनके लिए लक्की है। वे खुद 9 सितंबर को पैदा हुए हैं। इस वजह से हर महत्वपूर्ण काम वे 9 तारीख को करते हैं।
सूत्र के अनुसार 02-03-2020 का कुल जोड़ 9 आता है इसलिए अक्षय ने ट्रेलर को आगे बढ़वा दिया है। 27 फरवरी भी इसी कारण चुनी गई थी, लेकिन वर्ष और महीने के नंबर जोड़ने से नौ नहीं आ रहा था।
अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ भी 27 दिसम्बर को रिलीज हुई थी और फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को सामने आया था। इन दोनों तारीखों का जोड़ भी 9 आता है।
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर लीड रोल में हैं। सूर्यवंशी का किरदार रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ के अंत में देखा गया था। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी छोटे रोल में नजर आएंगे।

When searching for SEO resources, consider whether group tool buy fits your requirements. Learn more at https://groupbuyseotools.link.
Content marketers sometimes evaluate SEO research services such as group buy seo tools. Additional information is available at https://groupbuyseotools.link/.