बिग बॉस 13 का फिनाले अब कुछ ही दिन बाद होने जा रहे हैं. इस बार बिग बॉस का ताज किसके सर सजेगा इसका खुलासा 15 फरवरी को फिनाले के दिन होगा. इस बार बिग बॉस 13 का यह सीज़न सुपरहिट रहा है. इस सीज़न में काफी ट्विस्ट देखने को मिले हैं. वहीं शो में इस बार कई जोड़ियां बनी और टूटी. इन जोड़ियों में सबसे ज्यादा चर्चा में सिध्दार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की जोड़ी रही. वहीं अब शहनाज़ ने सिड को लेकर एक बड़ी बात बोल दी है.
रजत शर्मा की अदालत
दरअसल, जब शो में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पहुंचे तो इन्होंने घरवालों के साथ ‘आप की अदालत’ की. इसमें घर में मौजूद सभी सदस्यों को रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. जब अदालत में शहनाज़ गिल पेश हुईं तो रजत शर्मा ने उनके और सिद्धार्थ के बीच के रिश्ते की सच्चाई के बारे में तीखा सवाल पूछ लिया.
https://www.instagram.com/p/B8cDQQinznZ/
रजत शर्मा ने शहनाज़ गिल से पूछा कि ‘सिडनाज़’ एक गेम है या रियलिटी? जिसका जवाब देते हुए शहनाज ने कहा कि ‘यह हैशटेग (#Sidnaaz) बना ही इसीलिए है क्योंकि हम एक साथ दर्शकों को अच्छे लगते हैं. सिद्धार्थ ने मुझे 4 महीने घर में झेला है. अब घर के बाहर भी ऐसी फील रहती है तो पता चलेगा कि ये रिश्ता कहां जाता है’.
वायरल हो रहा है प्रोमो वीडियो
https://www.instagram.com/p/B8b9xtHDcCf/
कलर्स टीवी ने इसका प्रोमो वीडियो भी पने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके बाद फैंस के काफी लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. वहीं वीडियो में दिखाया गया है कि घर के अंदर कुछ डरावना भी होने वाला है. विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘भूत’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे. जब वे घर में दाखिल होंगे तो घऱ की लाइट्स अचानक ऑफ हो जाएगी और घरवाले डरते नज़र आएंगे. वैसे जो भी हो इस फिनाले वीक में काफी मज़ेदार चीज़ें होने वाली हैं. 15 फरवरी को फिनाले के साथ सबका इंतज़ार खत्म हो जाएगा.

When developing a new website, consider evaluating services such as seo groups buy. Explore https://groupbuyseotools.link for further details.
Choosing suitable SEO software may involve comparing group buy seo tools ahrefs with other services for everyday SEO tasks. See https://groupbuyseotools.link/ for more information.