दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स यानि 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स हर साल की तरह इस साल भी आयोजित किए जा रहे हैं. इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में दिए गए. अवॉर्ड सेरेमनी से पहले रेड कार्पेट सेरेमनी में हॉलीवुड के एक से बड़कर एक दिग्गज सितारों ने अपनी चमक बिखेरी. आइए देखते है ऑस्कर अवॉर्ड्स के टॉप कैटेगरी विजेताओं की लिस्ट-
बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड
#Oscars Moment: Bong Joon Ho accepts the Oscar for Best Directing for @ParasiteMovie. pic.twitter.com/b7t6bYGdzw
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
ऑस्कर की सबसे दमदरा कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतकर ‘पैरासाइट’ ने इतिहास रचा है. पैरासइट ऑस्कर जीतने वाली पहली नॉन इंग्लिश फिल्म है जिसे 4 ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं. साउथ कोरिया की इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.
#Oscars Moment: @ParasiteMovie wins for Best Picture. pic.twitter.com/AokyBdIzl5
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
‘जोकर’ बने बेस्ट एक्टर
फिल्म जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले वॉकिन फीनिक्स अवॉर्ड पाते वक्त काफी भावुक नज़र आए. इन्होंने इमोशनल मैसेज के साथ अपनी ज़िंदगी की बात की और कहा, ‘जब मैं 17 साल का था तो मेरे भाई ने ये लिरिक्स लिखे थे. – ” run the rescue with love and peace with follow”. बता दें कि फीनिक्स की फिल्म ‘जोकर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
#Oscars Moment: Joaquin Phoenix wins Best Actor for his work in @jokermovie. pic.twitter.com/M8ryZGKGHV
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
ब्रेड पिट ने जीता अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड
हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता ब्रेड पिट ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ के लिए जीता. यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है. वहीं, इस कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘मैरिज स्टोरी’ के लिए लॉरा डर्न ने अपने नाम किया.
#Oscars Moment: Brad Pitt wins Best Supporting Actor for @OnceInHollywood pic.twitter.com/TSGjMB3v8P
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
Renée Zellweger ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड
फिल्म जुडी गार्लेंड में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस Renée Zellweger बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने में कामयाब रही हैं.
#Oscars Moment: Renée Zellweger wins Best Actress for her work in @JudyGarlandFilm. pic.twitter.com/ZkciWT0d2u
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
फिल्म 1917 ने जीता बेस्ट सिनेमाटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड
#Oscars Moment: Roger Deakins wins the Oscar for Best Cinematography for his work on @1917. pic.twitter.com/fg3LeJ77lz
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
हॉलीवुड के लेजेंडरी सिनेमाटोग्राफर रोजर डिकिन्स ने अपना दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है. रोजर ने फिल्म 1917 के ये अवॉर्ड जीता है. सैम मेडेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रथम विश्व युद्ध के दौर को दिखाया गया था.
यहां देखिए ऑस्कर 2020 के विजेताओं की पूरी लिस्ट:
-
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रोडक्शन में बनी ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ने जीता.
-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ के लिए ब्रेड पिट को दिया गया.
-
बेस्ट सपोर्टिंगकैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘मैरिज स्टोरी’ के लिए लॉरा डर्न ने अपने नाम किया.
-
फिल्म ‘रॉकेटमैन’ के आय एम गोना लव मी अगेन गाने के लिए एल्टन जॉन कोबेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड मिला.
-
‘जोकर’ के लिएहिल्डर गुड्नाडोटिर को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर अवॉर्ड मिला.
-
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल अवॉर्ड ‘बॉम्बशैल’ के लिएकाजू हिरो, एने मॉर्गन और विवियन बेकर ने अपने नाम किया.
-
वॉर एपिक ‘1917’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स अवॉर्डजीता.
-
फोर्ड v फरारी के लिएमाइकल मैकस्कर और एंड्रयू बकलैंड ने जीता बेस्ट फिल्म एडिटिंग का खिताब.
-
‘1917’ के लिएरॉजर डीकिंस को मिला बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड.
-
बेस्ट स्क्रीन प्लेअवॉर्ड डायरेक्टर बॉन्ग जून हो को मिला। यह अवॉर्ड उन्हें कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ के लिए दिया गया.
-
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में ‘जोजो रैबिट’ के लिए ताइका वतीती को चुना गया.
-
‘टॉय स्टोरी 4’ बेस्ट एनिमेटेड फिल्म बनी.
-
बेस्टएनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘हेयर लव’ को दिया गया.
-
‘हेयर लव’ कीडायरेक्टर मैथ्यू चैरी ने अवॉर्ड दिवंगत कोबे ब्रायंट को समर्पित किया.
-
इस साल बेस्टलाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म ‘द नेबर्स विंडो’ बनी.

A structured marketing workflow often includes research tools such as seogroupsbuy. Find additional details at https://groupbuyseotools.link/.
Consistent backlink analysis often requires suitable resources, including services such as cheap group buy seo tools. Explore https://groupbuyseotools.link for more details.