| मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन आज लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई है। उनका करियर बहुत ही सक्सेसफुल रहा है और उन्होंने खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया है। इस जोड़ी को लोग फिल्मी पर्दे पर तो पसंद करते ही थे परंतु रियल लाइफ में भी रवीना टंडन और अक्षय कुमार का आपस में अफेयर चलता है। पर कहते हैं कि किस्मत से बढ़कर किसी को कुछ नहीं मिलता है। इसलिए शायद इन दोनों का मिलना नहीं लिखा था (About akshay kumar) और इन दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। हाल ही में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार से जुड़े कुछ ऐसे राज पर से पर्दा उठाया है जो कि बहुत ही दुख दायक है आपको भी उसके बारे में बताते हैं। रवीना टंडन कहती हैं कि मैं उन दिनों को नहीं भूल सकती जब अक्षय कुमार के साथ मेरा ब्रेकअप हुआ था। मैं इतनी ज्यादा सदमे में आ गई थी कि मेरा घर में जरा सा भी मन नहीं लगता था और मैं सड़कों पर पूरी रात अकेले घूमती थी। मैं पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी। जिसकी वजह से मेरे करियर पर भी बहुत बुरा असर पड़ा था। हाल ही में दिए हुए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने एक कहानी मीडिया के साथ सांझा करते हुए बताया कि जिन दिनों वो बहुत ज्यादा परेशान थी। यानी कि डिप्रेशन में चली गई थी उस समय वह 3:00 बजे रात तक सड़कों पर घूमती थी। उसी दौरान एक बार उनकी नजर झुग्गी में रहने वाली महिला पर गई। वहां पर उसका पति उसे मार रहा था। उसे लड़ रहा था जिसकी वजह से वह महिला बहुत ही रो रही थी। परंतु कुछ ही देर बाद उस महिला का बच्चा उसके पास आया। महिला कुछ ही देर में अपने सारे गम भूल कर इस बच्चे के साथ सड़क पर खेलने लगी। उसे देखकर रवीना को बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि अभी उसके पति के साथ उसका झगड़ा हुआ है। या उसके पति ने उसे मारा है वह अपने बच्चे में इस तरह से मस्त हो गई थी जैसे उसके साथ कुछ हुआ ही नहीं है। रवीना ने अपने मन को समझाया और वह सोचने लगी कि मैं ऐसे इंसान के चले जाने से इतना दुखी हूं जिसे मेरी कदर नहीं है। आखिर में यह भी तो एक महिला है इसके पास तो ना घर है ना तो सुख सुविधा है। उसके बावजूद भी वह इतनी खुश है। इतनी मुसीबतों का सामना कर रही है परंतु (About akshay kumar) अपनी बहादुरी से अपने बच्चे के साथ हंस खेल रही है। इसके पास ना ही महंगी गाड़ियां है ना ही नौकर चाकर है ना ही किसी तरह का ऐश्वर्या। फिर भी यह बहुत खुश है तो मैं इतना दुखी क्यों हूं। बस वह दिन था और आज का दिन है कि रवीना टंडन ने जिंदगी में बहुत बड़ी सीख ले ली और उसकी जिंदगी बदल गई। वह अपने अतीत को पूरी तरह से भुला चुकी हैं और अपनी नई जिंदगी की तरफ आगे बढ़ रही हैं और आज वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं और वह सोचती हैं कि जो मेरे साथ हुआ वह सब अच्छा हुआ और भगवान और आगे भी अच्छा करेगा। |

A practical SEO strategy often includes research tools such as group buy seo tools provider. Find additional details at https://groupbuyseotools.link/.
An affiliate site’s growth strategy can be assessed more systematically using suitable tools, including premium seo tools group buy. Explore https://groupbuyseotools.link to learn more.