भारत के 5 बड़े अनसुलझे रहस्य, क्या आप जानते हैं इन रहस्यों के बारे में

अगर किसी देश को रहस्यमई देश बोला जाता है तो वह है भारत देश। क्योंकि यहां बहुत सारी चीजों को लेकर बहुत सारे रहस्य हैं। चाहे वह रहस्य धर्म को लेकर हो, चाहे वह रहस्य किसी घटना को लेकर हो। चाहे वह रहस्य इंसानों को लेकर हो। बहुत सारे (big unsolved secrets of India) रहस्य आपको भारत में देखने को मिलेंगे। भारत के अंदर ऐसी बहुत सारी घटनाएं घटित हुई है जिसका आज तक विज्ञान के पास कोई जवाब नहीं है। ऐसी ही कुछ अनसुलझी रहस्यमय घटनाएं हम आपके लिए लेकर आए हैं।

1. कोंगका ला दर्रा : – यह जगह लद्दाख के अंदर है। इस जगह के बारे में लोग कहते हैं कि यहां पर बहुत सारे जीव जंतु आते हैं। यह उनका गुप्त स्थान माना जाता है और इस जगह से अगर आप अंतरिक्ष यान देखें तो बहुत आसानी से आपको दिखाई देगा। गूगल ने खुद कुछ उपग्रह  अंतरिक्ष यान की तस्वीरें इस जगह से ली है। यहां तक पहुंच पाना आसान नहीं है क्योंकि यहां का रास्ता बहुत ही बर्फीला और दुर्गम है।

2. श्री पद्मनाभम मंदिर : – यह मंदिर केरल के अंदर है। केरल में 7 दरवाजे का ये एकलौता ऐसा मंदिर है जिसके अंदर लाखो टन सोना दबा हुआ है। इसके अंदर 7 दरवाजे  हैं और एक लाख करोड़ का खजाना भी इस मंदिर के अंदर से निकाला गया है। लोगों ने सातवें दरवाजे को भी खोलने की कोशिश की परंतु आज तक वह दरवाजा कोई खोल नहीं पाया है। क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि यह दरवाजा एक विशेष मंत्र के साथ बंद किया गया है। अगर वह विशेष मंत्र के साथ इस दरवाजे को खोला जाएगा तभी यह दरवाजा खुलेगा और लोग तो यह भी कहते हैं कि इस दरवाजे के पीछे बहुत सारा सोना दबा हुआ है।

3. वृंदावन के कृष्ण मंदिर : – वृंदावन में कृष्ण मंदिर है जिसे रंग महल कहा जाता है वहां के  कपाट खुद ही खुलते हैं और खुद ही बंद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि खुद भगवान कृष्ण यहां पर सोने आते हैं इसलिए यहां पर उनके लिए बिस्तर भी लगाया जाता है। रात को  उनके सोने के लिए बिस्तर लगाने के बाद खुद ही यहां के कपाट बंद हो जाते हैं और जब आप सुबह आएंगे तो देखेंगे कि खुद ही यहां के कपाट खुलेंगे और बिस्तर पर  सिलवटें पड़ी होती हैं जिसे देख कर ऐसा लगता है कि यहां पर रात को निश्चित ही कोई सोया था  यह अपने आप में ही एक रहस्यमई जगह है।

4. समुद्र के नीचे द्वारिका:
भगवान कृष्ण की नगरी द्वारिका गुजरात के तट पर स्थित है। वह भी एक धार्मिक महत्व के रूप में जानी जाती है यहां के रहस्य कम नहीं है जब कृष्ण की मृत्यु हुई थी उसके साथ ही यह शहर पूरा का पूरा समुद्र में डूब गया था। और आज भी यह शहर वहीं पर स्थित है परंतु आज तक नहीं मिल पाया है। वैज्ञानिक खुदाई के माध्यम से समुद्र की गहराई पर कब्जा किए हुए हैं और इस रहस्य को सुलझाने में पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं।

5. Bhagarh किला : – Bhagarh किला जो की राजकुमारी रत्नावती की वजह से बहुत ही मशहूर है। और यह किला बहुत ही सुंदर है इस किला की तरफ एक तांत्रिक आकर्षित हो गया था और उसने यहां की राजकुमारी को वश में करने की कोशिश भी की थी। परंतु उसकी मृत्यु हो गई। उसने मरने से पहले इस भानगढ़ किला को श्राप दिया था कि यहां पर जिस की भी मृत्यु होगी। उसकी आत्माएं हमेशा यहां भटकती रहेगी। इस वजह से आज भी जो पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। वह सूर्यास्त के बाद चले जाते हैं यहां तक कि संरक्षण विभाग ने भी यहां चेतावनी (big unsolved secrets of India) बोर्ड लगाए हैं और उसमें साफ साफ अक्षरों में लिखा है कि सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद कोई भी व्यक्ति यहां दिखाई नहीं देना चाहिए।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »