कुत्ते रात में ही क्यों रोते है?

माना जाता है, कि कुत्ता दुनिया का सबसे वफादार जानवर होता है। एक बार के लिए आपका अपना कोई आपके साथ गद्दारी कर सकता है। परंतु कुत्ता यदि आपकी एक रोटी भी खाता है। तो वह जिंदगी भर के लिए आपके लिए वफादार हो जाता है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है, कि एक कुत्ते को यदि आप घर में पालते हैं। तो वह आपका एक सच्चा मित्र बन जाता है। वैसे तो दुनिया में बहुत से जानवर है, जिन्हें घरों में पाला जाता है। परंतु वह कुत्ते की तरह वफादारी नहीं निभा सकते।

सोचिये कुत्ते रात में ही क्यों रोते हैं?

आज हम आपको अपने इस लेख में यह बताएंगे कि कुत्ते रात में ही क्यों रोते हैं।

हमारे पूर्वजों एवं बड़े बूढ़ों के अनुसार माना जाता है! कि कुत्ते रात में आत्माओं को देख सकते हैं। इसलिए वह उन्हें देखकर रोते हैं। या फिर कुत्ते जिस घर के सामने रोते हैं। कहा जाता है कि, उस घर में कोई मरने वाला होता है। जिसके लिए वह पहले से ही संकेत करते हैं।

यदि हम वैज्ञानिकों के अनुसार देखे तो बहुत चौका देने वाला तथ्य सामने आया है! जिसके अनुसार कुत्ते जो रात में भोंकते हैं! उसे हाउल कहा जाता है। वे कहते हैं, कि कुत्ते भी भेड़ियों की एक प्रजाति होते हैं। जिस प्रकार भेड़िए अपने साथियों को संदेश पहुंचाने के लिए हाउल करते हैं! उसी प्रकार कुत्ते भी रात के समय हाउल करते हैं।

चौंकाने वाले तथ्य

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर देखा जाए तो उनका मानना है! कि कुत्ते रात में इसलिए रोते हैं। कि वह अपने साथी मित्रों को किसी भी खतरे को पहले से भाप कर उन्हें आगाह करते हैं।

अक्सर आपने देखा होगा कि कुत्ते अक्सर अलग-अलग गली में अपने रहने की जगह बना लेते हैं। और वह जिस गली में रहते हैं, उसे अपना इलाका बना लेते हैं। यदि ऐसे में कोई अनजान कुत्ता वहां आने की कोशिश करता है। तो कुत्ते गुस्से में आग बबूला होकर हाउल करके अपने साथी कुत्तों को आगाह कर देते हैं।

इसके साथ-साथ यदि वह अपनी गली में किसी अनजान व्यक्ति को आते देखते हैं। तो भी वह अपने साथी कुत्तों को आगाह कर देते हैं! ताकि वह अनजान व्यक्ति किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचा सके! वह अपने गली मोहल्ले की देखभाल भी करते हैं।

माना जा सकता है, कि हाउल करना कुत्तों की एक प्रकार की भाषा है। जिससे वह अपने साथी कुत्तों को संदेश पहुंचाते हैं।

निष्कर्ष

कहते हैं, जानवरों में भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं! इसलिए वह कई बार गुस्से में या फिर चिड़चिड़ा महसूस होने पर हाउल करते हैं! इसका मतलब यह नहीं कि कुत्ते आपको काटेंगे! वह इससे केवल अपना गुस्सा निकालते हैं। ऐसा इसलिए होता है! क्योंकि कुत्तों को लड़ाई- झगड़ा, शोर-शराबा बिल्कुल पसंद नहीं होता। वह चिड़चिड़ी हो जाते हैं। जिस वजह से वह हाउल करने लगते हैं।और यही कारण है, कि कुत्ते रात में रोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »