टीवी जगत के सबसे बड़े कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन -13 को खत्म हुए अभी 3 दिन ही हुए है की एक और नयी खबर ने टीवी की दुनियाँ में हंगामा मचा दिया है | ख़बर आ रही है की 8 सीजन से बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान शो के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे, क्योंकी शो वो मेकर्स से बहुत ज़्यदा परेशान हो चुके है |
इसके पीछे की वजह अब हम आपको बताएंगे –

इस सीजन यानी ‘बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)’ का खिताब टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपने नाम किया | लेकिन उनके जीतते ही विजेता को लेकर रियल और सोशल मीडिया की दुनिया में विवाद का सिलसिला शुरू हो गया है | लेकिन अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि इस फैसले के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने भी अब शो से हाथ खींच लिए हैं |
एक वेबसाइट में प्रकाशित हुई ख़बर के अनुसार मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को लेकर बायस्ड होने के आरोप लग रहे है , और इन्ही सब के बीच खबर आ रही है की बिग बॉस के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है | कलर्स के इस पक्षपाती रवैये की वजह से सलमान नाराज चल रहे है | और इसलिए उन्होंने बिग बॉस सीजन 14 को होस्ट ना करने का फैसला लिया है |
पहले भी आयी शो छोड़ने की खबरें-
हालांकि ऐसा नहीं है कि सलमान खान पहली बार इस शो को छोड़ने की बात कह रहे हैं | इसके पहले भी कई बार सलमान खान के शो छोड़ने की बात सामने आ चुकी है | ‘बिग बॉस 13’ में ही बीच सीजन में खबर आई थी कि तबियत खराब होने के कारण सलमान शो छोड़ रहे हैं | लेकिन अब सलमान इस शो में नजर आएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा |
नए शो में नजर आएंगे सिद्धार्थ और शहनाज़-
वही अब बिग बॉस के विंनर यानी सिद्धार्थ शुक्ला अपनी को कंटेस्टेंट सहनाज के साथ एक नए शो में नजर आने वाले है जिसका नाम है “मुझ से शादी करोगे ” जो की कलर्स पर प्रसारित किया जायेगा | शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और सिद्धार्थ -शहनाज़ की कमेस्ट्री तो दर्शक बिग बॉस में देख ही चुके है इसलिए दर्शक इस शो का बड़ी बेताबी से इंतज़ार कर रहे है अब देखना होगा की दर्शकों का ये इंतज़ार कब ख़त्म होगा ,और क्या सिद्धार्थ शहनाज़ इस शो में अपने रिश्ते को एक नए आयाम तक ले जायेगे? अरे भाई जैसा की शो के नाम से झलक रहा है तो देखना तो दिलचस्प होगा !

A practical SEO workflow can include researching tools group buy alongside other solutions for competitor analysis, keyword discovery, and backlink monitoring. Learn more at https://groupbuyseotools.link/.
Freelancers regularly evaluate SEO research services such as affordable seo tools. Additional information is available at https://groupbuyseotools.link.