ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट, जहां 20 रुपये से शुरू होते हैं कपड़े
2 min read
नई दिल्ली: दिल्ली की लड़कियों को हर रोज़ नए – नए कपड़े पहनें और शॉपिंग करने का बहुत ही ज्यादा क्रेज़ होता हैं, मगर आजकल इतनी ज्यादा महगाई होने की वजह से हर दिन नए कपडे खरीदना थोड़ा मुश्किल हैं। इसलिए आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्किट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां काफी कम दाम में अच्छे कपडे मिल जाते हैं।
दिल्ली के ये कुछ फेमस मार्केट लड़कियों की शॉपिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं,यहां वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक सब कुछ आपके बजट में मिल जाता हैं, दिल्ली में बाहर से आने वाली लड़कियों की भी ये Latest Market फेवरेट हैं। नीचे देखें कूल शॉपिंग स्पॉट।
सरोजिनी नगर
ऐसा कह सकते हैं कि दिल्ली की लड़कियों के लिए तो सरोजनी मार्केट उनकी जान है, यहां पर केवल 20 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है। कॉलेज गर्ल्स से लेकर यहां हर तरीके के लोग इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस मार्केट का सबसे बेस्ट पार्ट है बार्गेनिंग। यहां आप बहुत सही तरीके से मतलब अपने बजट के हिसाब से बार्गेनिंग करवा सकते हैं। इस मार्केट में हमेशा दिन में जाएं, क्योंकि शाम के समय में इस मार्केट में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती हैं। इस बाज़ार के सबसे पास आईएनए मेट्रो स्टेशन है।
लाजपत नगर
अगर आपको एथनिक वेयर अपने बजट में खरीदना है तो आपके लिए दिल्ली का लाजपत नगर बेस्ट मार्केट है। एथनिक वेयर के अलावा आप यहां से वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं। लेकिन Sarojni Market के मुकाबले वेस्टर्न वेयर के लिए ये मार्केट थोड़ा सा महंगा हैं। यहां फैशन स्टूडेंट्स सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। यहां का सबसे नज़दिकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर ही है।
जनपथ
सरोजिनी और Lajpath Market के ही तरह जनपथ भी है। इस मार्किट में आपको कई ट्रेंडी आउटफिट्स मिल जाएंगे। इस मार्केट में कई दुकानें जूलरी की हैं। अगर आपको राजस्थानी वर्क से लगाव है तो यहां इस मार्केट में कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरीज़ का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी. यहां का सबसे नज़दीकी मेट्रो जनपथ ही है।