अनदेखी अनसुनी अनोखी प्रकार की बारिश

बारिश जो हमेशा रंग बिरंगा मौसम तो लाती ही है! साथ ही लाती है, पक्षियों के लिए नई उम्मीद और मोर के लिए नया संगीत। बारिश तो हम सब ही देखते है महसूस करते है! परंतु यह इतिहास है ऐसी बारिश का जो अपने आप में ही अलग है। ऐसी बारिश है जो अपने मुश्किल ही देखी या सुनी होगी । आज हम आपको ऐसी ही कुछ बारिश के बारे मे बताने जा रहे है।

फिश रेन (Fish Rain)

आप सब उड़ने वाली फिश को तो जानते ही है! क्या अपने कभी सुना है कि फिश की बारिश हो रही है? सोचिये आप घर से निकले और आपके सामने फिश की बारिश हो रही हो यह आपके लिए कितना बड़ा झटका होगा! और आप देखेंगे कि, आपके चारो और फिश ही फिश है। जी हा दोस्तो आज भी दुनिया में ऐसे देश है जहाँ 1 से 2 बार यह बारिश होती है! मैक्सिको में तो यह scientific रीज़न से मानी जाती है।

 

माना जाता है कि, यह बारिश tornato के कारण होती है! जब tornato आता है, तब हवा अपने साथ कुछ फिश और फ्रॉग भी ले जाती है! जो कि हवा की गती धीरे होने पर बारिश के साथ बरसने लगते है! जिसे फिश रेन कहते है।

स्पाइडर रेन (Spider Rain)

दूसरी अगर हम बात करे स्पाइडर रेन की, तो यह नाम सुनते ही आपके मन में हलचल सी होने लगेगी! आप सोच में पड़ जायेगें इतनी सारी स्पाइडर एक साथ आपके सामने बारिश के रूप में आने लगेगी तो आपको कैसा लगेगा? पर यह बात सच है की एक बार ब्राजील के दक्षिक minus garace के रहने वाले जोआ पेड्रो मार्टिनेली फोंसेका यह दृश्य अपनी दादी के फार्म पर जाते हुए देखा! और इसी वीडियो में कैद कर लिया। बात सच है कि मछलियों की बारिश किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

 हमें लगता है कि, यह मकड़िया बारिश की तरह हमारे सामने आ रही है! बायोलॉजी के अध्यापकों के अनुसार एक parawixia bitriata प्रजाति इतना हल्का जाल बुनने की है! कि उसे इंसानी आंखों से देखना लगभग नामुमकिन  हो जाता है! जिसकी वजह से हमें ऐसा लगता है, की वह मकड़ियां हवा में तैर रही है।

ब्लड रेन (Blood Rain)

क्या आपने कभी सुना है, लाल रंग की बारिश  जिसे हम  ब्लड रेन कहते हैं। दोस्तों यह सुनते ही आपको  कुछ अजीब सा महसूस होने लगेगा! सोच में पड़ जाएंगे कि यह कैसे संभव हो सकता है? आसमान से बारिश की जगह  ब्लड कैसे गिर सकता है?

वैज्ञानिकों ने अपनी तरफ से बहुत से तरीके से जांच कर देखा, और पाया गया कि  यदि यह ब्लड है, तो इसमें डीएनए जरूर होगा! जांच करने के बाद देखा गया कि, कोई भी उपलब्ध डीएनए नहीं था! उसके बाद वैज्ञानिकों ने माना की यह पॉल्यूशन के कारण हुआ है। और यह केवल भारत में भारत के अलावा कई देशों में होने वाली वर्षा है! जिसे वैज्ञानिकों ने पॉल्युशन का ही कारण बताया है।

 

बैट रेन (Bat Rain)

बहुत बार ऐसा होता है कि, हमें प्रकृति में बहुत सी ऐसी चीजें नजर आती है! जिन पर विश्वास करना लगभग नामुमकिन होता है| कहीं ना कहीं यह बात सच है की, नामुमकिन भी कहीं ना कहीं मुमकिन ही होता है|

जैसे कि ऑस्ट्रेलिया में एक समय तापमान इतना बढ़ गया था! कि वहां केवल pool ही नहीं beach का पानी भी अपनी ठंडक खोने लगा! और उसी दौरान देखा गया की बैट आसमान से बारिश की तरह बरस रही है! यह तापमान में बढ़ोतरी के कारण हुआ था! जब तापमान 47 डिग्री सेल्सियस था! तब यह तापमान bat सहन नहीं कर पाई! और वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 1,00,000 Bats मारी गई|

 

वोल्केनो ऐश रेन (Volcano ash Rain)

पानी और बर्फ से होने वाली बारिश तो आप सभी ने देखी और सुनी है! क्या आपने कभी देखा सुना है कि, आसमान से राख बारिश हो रही है?

सुनने में थोड़ा अजीब लगता है पर यह बात सच है! एक बार 1980 में पूर्वी वॉशिंगटन में अधिकतर लोगों ने यह देखा पश्चिम से घना अंधेरा आ रहा है! बादलों की बहुत तेज गड़गड़ाहट हो रही है! घबराइए मत इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि ज्वालामुखी का फटना है! जैसे-जैसे बादल घने होते गए वैसे ही राख की वर्षा होने लगी! और देखते ही देखते चारों तरफ 4 इंच तक रात में कवर कर लिया! बड़ा अफसोस है कि, इसके कारण बहुत सा नुकसान भी देखा जाता है। इससे केवल मनुष्य का ही पशु पक्षियों का भी बहुत बड़ा नुकसान देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »