दिमाग घुमा देने वाले रीति रिवाज जिन्हें शायद ही कभी आपने सुना या देखा होगा।

विश्व में विभिन्न प्रकार के धर्म और उन धर्मों के रीति रिवाज देखे जाते हैं। कुछ रीति रिवाज बहुत ही सरल होते हैं। तो वहीं कुछ रीति-रिवाज ऐसे होते हैं! जिन्हें देखकर आप अपने दांतो तले उंगलियां चबा जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सर घुमा देने वाले रीति-रिवाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दोस्तों हम आपको कुछ ऐसे अटपटे रिवाजों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानने के बाद आप खुद सोच में पड़ जाएंगे। कि अगर ऐसा आपके साथ हो तो आपको कैसा लगेगा?

फमादिहाना(Famadihana)

यह रिवाज मदासकर के लोग मनाते हैं। इसके अनुसार यहां के लोग एक दिन  अपने इस फेस्टिवल के दौरान अपने पूर्वजों की समाधि को खोद कर। उनमें से उनकी डेड बॉडी निकालकर, उन्हें एक चटाई में बाँधकर, पूरे शहर में लेकर घूमते हैं और नाचते हैं।

पोल्ट्राबैंड (Polteraband)

यह रिवाज जर्मनी में काफी लंबे समय से प्रचलित है। इस रिवाज में न्यू मैरिड कपल के घर के सारे बर्तन उनके रिलेटिव तोड़ देते हैं। सारे बर्तन जमीन पर फैला देते हैं। उसके बाद घर में आई नई दुल्हन वह सारे बर्तन और सारे घर की सफाई करती है। और दुल्हन ही नहीं उसके साथ उसका दूल्हा भी सारे काम करता है। ऐसा करने से माना जाता है कि, वहां के लोग न्यू कपल को आगे आने वाली परेशानियों का सामना करना सिखाते हैं।

फीडिंग द डेड (Feeding The Dead)

बहुत से लोग पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं। परंतु यदि आप रोम में रहते हैं! तो आपको अपना यह विश्वास तोड़ना होगा। जी हां दोस्तों क्योंकि रोम के लोग अपने पूर्वजों की डेड बॉडी को खाना तक खिलाते हैं। चौंकिए मत यह सच है, और खाना ही नहीं बल्कि वह उन्हें वाइन तक पिलाते हैं। यहां के लोग ऐसा क्यों करते हैं? यह तो हमें उनसे ही जानना होगा।

ब्लैकेनिंग द ब्राइड (Blackaning The Bride)

जब लड़की विदा होकर अपने ससुराल जाती है! तो वहां के लोग उसे अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए उसे प्यार करते हैं। उसे अच्छा अच्छा भोजन कराते हैं। परंतु यही अगर हम स्कॉटलैंड की बात करें तो, यहां पर नई दुल्हन को अंडे, टमाटर, कीचड़ और ऐसे ही गंदी चीजों से नहलाया जाता है। और फिर उसे पूरे शहर में घुमाया जाता है। इस रिवाज के अनुसार लोगों का मानना है कि, वह नई दुल्हन को इस बात का एहसास कराते हैं। कि उसकी जिंदगी में इससे ज्यादा बुरी चीज कोई नहीं होगी। यदि वह इसका सामना कर जाती है। तो पूरी जिंदगी की किसी भी बुरी चीज का सामना आसानी से कर सकती है।

दे इंडोनेशियन टॉयलेट बेन (The Indonesian Toilet Ban)

इंडोनेशिया के ट्टाईडोंग कम्युनिटी में शादीशुदा जोड़ों को शादी करने के लिए बहुत बड़ी पनिशमेंट दी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि, शादी होने पर पनिशमेंट कैसे दी जा सकती है? यह बात सच है, यहां के लोग जब शादी करते हैं। तो यहां के लोग 3 दिन तक बाथरूम यूज़ नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि 3 दिन तक ना ही नहाना, ना ही नंबर 1 और ना ही नंबर 2 जा सकते हैं। हो गए ना आप हैरान। परंतु यह बात सच है उसके परिवार वाले ही उन्हें ज्यादा खाना खाने से रोकते हैं। ताकि वह 3 दिन तक बिल्कुल इस रिवाज का पालन करें।

इन लोगों के अनुसार यह एक सिंबल होता है। इनका कहना है कि, यदि यह इस रिवाज़ को झेल गये! तो शादी की हर मुसीबत को आसानी से झेल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »