बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन चुकी है | वैसे तो दोनों ही जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म से इतर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई बार साथ दिखाई देते हैं| इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तारीखों को लेकर भी कई अफवाहें उड़ चुकी हैं | हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं | हाल ही में इस बात पर खुद आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने अपनी और रणबीर की शादी को लेकर कहा कि यह बहुत ही मनोरंजक है |

“मेरी शादी को ले कर हर तीसरे हफ्ते नयी तारीख सामने आती है “- आलिया
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जूम टीवी को दिये इंटरव्यू में अपनी और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी की तारीख पर बात करते हुए कहा, “मुझे यह मालूम नहीं है कि अभी क्या अफवाह चल रही है| मुझे ऐसा महसूस होता है, जैसे हर तीसरे हफ्ते शादी की नई तारीफ और इससे जुड़ी नई अफवाह सामने आती है| मुझे यह बहुत ही मनोरंजक लगता है| केवल यही चीज है, जिससे मुझे मनोरंजन मिलता है|” आलिया भट्ट के साथ-साथ महेश भट्ट ने भी रणबीर और उनकी बेटी की शादी के बारे में कई बातें कीं | उन्होंने कहा कि हां वो दोनों प्यार में हैं | मुझे रणबीर कपूर पसंद है और वह एक अच्छे इंसान हैं|
महेश भट्ट का रणबीर और आलिया की शादी को ले बड़ा बयान–

महेश भट्ट ने आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, “हां, वो दोनों प्यार में हैं| मुझे रणबीर पसंद है और वह एक अच्छा इंसान है| उन्हें अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन्हें पता करने की जरूरत है| क्या वह उस दरवाजे की तरफ बढ़ रहा है, जिसका नाम शादी है| जो कि एक ऐसी चीज है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में पूछताछ करने की आवश्यकता है.” बता दें कि आलिया भट्ट और रणबी कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है| इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं|
अब देखना होगा की मीडिया में रणबीर और आलिया की शादी में सच्चाई है भी या नहीं और अगर सच्चाई है तो कितनी सच्चाई है वैसे हम तो कहना चाहेंगे की फैंस अब इनके रिश्ते को एक नए आयाम पर देखना चाहेंगे |

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your enticle helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6