यूं तो दुनिया में टैलेंट की कभी कोई कमी नहीं थी। लेकिन जब से सोशल मीडिया ने अपनी पहुंच बढ़ाई है तब से आए दिन हमारा सामना ऐसे –ऐसे लोगों से होता है जिनके हुनर और गुणों को देखकर हम दंग रह जाते हैं। किसी के पास टैलेंट है तो किसी के पास ऐसी खूबसूरती और फीचर्स कि आप दांतों तले अंगुली दबा लें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया और अपने हुनर के जरिए खुद को इंटरनेट सेंसेशन बना लिया है।
- इजराइल की महज 5 साल की मीया अफलालो शुनेम ने अपने खूबसूरत लंबे बालों के जरिए लोगों को अपना दिवाना बना लिया है। जी हां मीया अफलालो ने अपने खूबरसूरत बालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो बवाल मच गया। मीया की तस्वीर मिनटों में वायरल हो गई और लोग मीया के फैन बन गए। मीया के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 12 पोस्ट है लेकिन उनके फोलोवर्स 83,000 से भी ज्यादा हैं।
- मीया की ही तरह एक और बच्ची है जिसने लोगों को अपना फैन बना रखा है. लेकिन इस बच्ची के फैन लोग इसके बालों के लिए नहीं बल्कि इसकी आँखों की वजह से हैं। इस बच्ची का (5 अजीबो-गरीब बच्चे) नाम है मिन्नसोटा। ये अमेरिका की रहने वाली हैं और एक दुर्लभ बिमारी से जूझ रही हैं। जिसकी वजह से बच्ची की आंखों की पुतलियां काफी बड़ी हैं। जो कि दिखाने में काफी खूबसूरत हैं। इसलिए लोग इसके फैन बन गएं।
- मिन्नसोटा की ही तरह एक और बच्ची है जो कि अपनी बिमारी के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन गई। इस बच्ची का नाम है विरसाविया बोरन। इस बच्ची की लाइफ आपकी और हमारी तरह आम जरूर है। लेकिन इसका दिल उसे हमसे थोड़ा जुदा जरूर कर देता है। दरअसल विरसाविया बोरन का दिल हमारी तरह सीने में नहीं बल्कि सीने के बाहर पेट और छाती के बीचों-बीत छड़कता हैय़ जो सीने में धड़कता है। जो कि एक दुर्लभ बिमारी है। लेकिन इसने विरसाविया बोरन इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।
- अब बात करते हैं एक ऐसे भारतीय बच्चे की जिसने अपने हुनर से सारी दुनिया को अपने कदमों में झुका लिया। पियानोवादक लिडियन नदस्वरम एक साथ दो-दो पियानो बजा सकते हैं। इस बच्चे ने अमेरिकी रियलिटी शो द वर्ल्डस बेस्ट का खिताब भी जीता है। शो के फिनालय में बच्चे ने दो पियानो मेडल पर परफार्म कर जज के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। इतना ही नहीं ये बच्चा एआर रहमान का स्टूडेंट है।
- जब भी कोई शख्स ये सपना देखता है कि वो मॉडलिंग करेगा तो उस पता होता है कि उसे ऐसा करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी, तब जाकर वो एक सफल मॉडल बन पाएगा। लेकिन एक बच्चा है फारूख जेम्स जो कि आज सिर्फ अपने अजीबो-गरीब बालों के चलते एक मॉडल बना चुका। इस बच्चे का सपना था कि वो मॉडल बनेगा। जो कि इसके बालों की वजह से पूरा हो चुका है। हालांकि जेम्स को अपने बाल संभालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जेम्स को इनकी वजह से कई (5 अजीबो-गरीब बच्चे) परेशानियां भी होती हैं। जो कि उनकी मां सुलझाती हैं और वहीं जेम्स के बालों का ख्याल भी रखती हैं।
सोशल मीडिया में कितनी पावर है इस अंदाजा आप इन बच्चों की पॉपुलैरिटी से ही लगाया जा सकता है। ये प्लेटफॉर्म रातों रात लोगों को अर्श से फर्श तक पहुंचा सकता है। आज सोशल मीडिया और अपने हुनर के जरिए बड़े, बूढ़े और बच्चे शोहरत पा रहे हैं।

Finding potential keyword gaps can be part of a workflow involving services such as group buy seo tool. Learn more at https://groupbuyseotools.link.
Publishers improving their content can compare services such as ahrefs group buy. Find more information at https://groupbuyseotools.link.