इंसानी मांस वाला रेस्टुरेंट

दोस्तों हम सभी समाज में हमेशा कुछ ना कुछ अजीब देखते, सुनते या जानते रहते हैं।
बहुत कुछ किस्से ऐसे भी हैं जो हमारी कल्पनाओं से परे हैं, कुछ अविश्वसनीय भी हैं और कुछ
बेहद डरावने। हम अक्सर, मुर्गे, बकरे, सुअर और भैंसे तक के मांस के बारे में सुनते हैं। कभी-
कभी जब हमें पता चलता है (Human meat restaurant) कि कहीं कुत्ते का मांस परोस दिया गया है उस समय सोच कर ही हमें उल्टी सी आने लगती है। लेकिन आप ही सोचो कि आपको अगर पता चले कि किसी जगह
पर आदमी के मांस का रेस्तरां है उस समय आपको कैसा लगेगा? थोड़ी बेचैनी हुई ना केवल इसे पढ़ कर ही? थोड़ा डरावना भी लगा होगा लेकिन आज हम सच में आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताएंगे जहां मरे हुए आदमी का मांस परोसा जाता है। यह रेस्तरां बहुत ही डरावना सा है लेकिन अपने इसी बात के कारण चर्चों में भी है।

*कहाँ स्थित है यह रेस्तरां ?*

यह रेस्टुरेंट जापान की राजधानी टोकियो में स्थित है, और इसका नाम *The resoto ototo no
shoku ryohin (द रेसोटो ओटोटो नो शोकु राईओहीन)* है, अंग्रेजी भाषा में इसका अर्थ *The Edible
Brothers (द एडिबल ब्रदर्स)* होता है।

*क्या है इस रेस्टुरेंट की विशेषता?*

बताया जा रहा है कि इस रेस्तरां में लोगों को इंसानी मांस परोसा जाता है और यह मांस
खाने में बिल्कुल सुअर की मांस की तरह होता है, कुछ मसलों के उपयोग से इसके अंदर के बुरे
स्वाद को भी दूर किया जाता है जिससे लोगों को यह आभास नहीं हो कि यह मांस किस प्राणी
का है।

इस मांस को 100 से 1000 यूरो तक में बेचा जाता है, जो भारतीय रुपये में लगभग 8000 से 80000 तक का होता है।

*कहाँ से उपलब्ध हो पाता है इंसानी मांस?*

ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक विशेष कानून के तहत जापान में 2014 में इंसानी मांस की बिक्री पर से भी प्रतिबंध हटा दिया गया था, इस कारण जापान के लोग एक खास संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के तहत अपने शरीर को कुछ रेस्टुरेंट से बेचते हैं, जो मरने के बाद इन रेस्टुरेंट को दी जाती हैं, इस मरे हुए शरीर की कीमत लगभग 30 से 40 हजार डॉलर है जो भारतीय पैसों में कुल 20 से 35 लाख तक होती है। बताया यह भी जा रहा है कि जल्दी मर जाने वाले युवकों के शरीर की कीमत अधिक होती है तथा इस से स्पेशल डिश तैयार किया जाता है। मरने के बाद इनके शरीर की कीमत की अदायगी इनके परिवार के सदस्यों को कर दी जाती है।

*कितना सच कितनी अफवाह?*

दरअसल इस खबर की जानकारी पाकर जब वार्तालाप न्यूज़ ने इसकी सच्चाई लगाने की कोशिश की तो कुछ रिपोर्ट्स तथा अन्य स्रोतों से ज्ञात हुआ कि कुछ यूट्यूब चैनल अपने व्यूज बढाने हेतु इस प्रकार की खबरों को लोगों के बीच प्रस्तुत करते हैं, तथा यह खबर 2016 ऐसी घटनाओं पर राय देने हेतु मशहूर पत्रिका La Voz Popular (द पॉपुलर वॉइस) में 1 अप्रैल अर्थात मूर्ख दिवस को ध्यान में रखते हुए (Human meat restaurant) प्रकाशित की गई थी, तथा जोम्बी वीडियो गेम में प्रयोग होने वाले पुतलों के साथ इस लेख को और पुख्ता बनाने का कार्य किया गया था। इस लेख को देखने के बाद कई पत्रिकाओं ने भी बिना जांच पड़ताल किए हुए इसे अपने-अपने तरीके से अपनी पत्रिकाओं तथा आलेखों में स्थान दिया, लेकिन सही रिपोर्ट्स के अनुसार यह कोरी कल्पना, या यह कह सकते हैं कि अफवाह मात्र है।

ऐसी अन्य रहस्यमय घटनाओं से अवगत होते रहने तथा अन्य घटनाओं पर हमारी सही रिपोर्ट्स जानने हेतु आप वार्तालाप के साथ बने रहें और अपने भी विचार हम तक पहुंचाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »