बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे, जिसके बाद कल रात यानि बुधवार को उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया।

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने लिखा, ‘ वो गया, गया, और वो चला गया, में टूट गया हूं ‘। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर उमड़ पड़ी। वहीं कपूर खानदान से रणधीर कपूर ने भी।अपने भाई के निधन की जानकारी दी।

आपको बता दें कि ऋषि  लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। उनका इलाज विदेश में काफी समय से चल रहा था। पिछले साल ही बीच में एक अफवाह भी उड़ी थी कि ऋषि  का निधन होगया लेकिन फिर उन्होंने अपने ज़िंदा होने की जानकारी फैंस को दी थी। लेकिन आज वे इस दुनिया से का चुके हैं

बॉलीवुड के लिए ये बहुत बड़ा लॉस है की उसने दो दिन में अपने बड़े सितारे ऋषि कपूर और इरफान खान को खो दिया है।

Translate »