राजस्थान की शान है यह अनूठा किला, अंदर जाने के लिए हैं सात दरवाजे

नई दिल्ली : राजस्थान का ठाठ-बाठ और यहां की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, सुन्दर किले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। अगर जब भी हम राजस्थान की बात करते हैं तो हमारे जहन्न में सबसे पहले यहां के किले और रेगिस्तान, रंग- बिरंगी कपडे और खाने में दाल- बाटी चूरमा याद आता हैं। राजस्थान अनूठा किला में भर्मण करने के लिए यहां दूर- दूर से पर्यटक अक्सर ही आते हैं।

https://www.instagram.com/p/B8xdiiQpzS5/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

राजस्थान घूमने के दौरान आप यहां की मिट्टी की खुशबू के साथ-साथ आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं राजस्थान में लोग यहां राजा महाराजाओं के ज़माने के पुराने किले देखने के लिए काफी दूर- दूर से आते हैं। यहां के किले की चमक और भव्यता देख आज भी लोग हैरान हो जाते हैं। राजस्थान हमारे देश की शान है। वहीं राजस्थान में मौजूद जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं।

https://www.instagram.com/p/B64dj2-gZVl/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/B6quwgoFDP2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

जैसलमेर का सोनार किला

राजस्थान के जैसलमेर का सोनार किला अपनी खूबसूरती से आज भी हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। राजस्थान का ये किला 460 मीटर लंबा और 230 मीटर चौड़ा है। इस किले के चार प्रवेश द्वार हैं। रावल जैसल द्वारा सन् 1155 में निर्मित यह त्रिकुटाकृति का किला है। इस किले की एक बड़ी खासियत भी है, जो पीले पत्थरों को पत्थर पर पत्थर रखकर बिना चूने का इस्तेमाल किए हुए बनाया गया है। यह किला चित्तौड़गढ़ किले के बाद राजस्थान में दूसरा लिविंग फोर्ट है।

https://www.instagram.com/p/B8v22mEFgbe/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

जयपुर का आमेर फोर्ट

राजस्थान के जयपुर जिले का आमेर फोर्ट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा फेमस है। इस किले को राजा मानसिंह,मिर्जा राजा,जय सिंह और सवाई प्रताप ने बनवाया था। इस किले को लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है, इस किले में चार मंजिले बने हुए हैं। यह किला कलात्मक हिंदू वास्तुशैली के लिए जाना जाता है।

बता दें कि यह किला जयपुर से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यह सुबह 9 बजे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। शाम 6 बजे यह किला बंद हो जाता है। यहां पर हाथी की सवारी का भी आप लुफ्त उठा सकते है। पूरे किले को घूमने के लिए लगभग आपको दो घंटे का समय लगेगा।

https://www.instagram.com/p/B8xoFMEDN3R/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/Bf5eDHPjQ23/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला

राजस्थान के अनूठा किला जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। इस किले में प्रवेश के लिए सात गेट बनाए गए हैं। किले के अंदर कई खूबसूरत और शानदार महल भी बनाएं गए हैं। किले में पुरानी तोप को संरक्षित रखा गया है। 1459 में निर्मित इस किले में शेरशाह की मस्जिद, राजा मानसिंह पुस्कालय, सिणगार चौकी, आकर्षण का केन्द्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »