बॉलीवुड और पंजाब की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का करियर इन दिनों आसमां की ऊचाईयां छू रहा है | सिंगर एक के बाद के कई सुपरहिट गाने गा रही हैं या फिर ये कहे की जो गाना नेहा गा रही हैं वो सुपरहिट साबित हो रहा हैं। लेकिन नेहा अक्सर चर्चाओं में रहती है इसका एक कारण उनकी निजी जिंदगी भी है , नेहा अपनी जिदंगी में आगे बढ़ गई है और पुरानी यादों को पीछे छोड़ दिया है।

सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांशकोहली के बीच का रोमांस और फिर उनका ब्रेकअप जगजाहिर है. नेहा और हिमांश एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिला था। लेकिन हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ टूट गई थीं।
वह इंडियन आइडल 11 शो में रो तक पड़ी थीं। अब एक बार नेहा और हिमांश फिर चर्चा में हैं, हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद पहली बार सामने आए और प्रतिक्रिया दी। वहीं नेहा कक्कड़ ने भी इसके बाद हिमांश को जवाब देते हुए उन्हें चेतावनी दी है।
नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 11’ को जज कर रही हैं। हिमांश कोहली ने मीडिया को बताया कि कैसे उन्हें पूरी तरह इस मामले में नेगेटिव रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस पर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
नेहा की हिमांश को धमकी-
इसमें उन्होंने हिमांश कोहली का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और उन्हें चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि मुझसे दूर रहो वरना तुम्हारे परिवार को एक्सपोज कर दूंगी। नेहा कक्कड़ का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे अब तक 22.37 लाख लाइक्स मिले हैं। नेहा कक्कड़ ने पोस्ट में लिखा, ‘जो लोग भी बुरा बोलते हैं मेरे बारे में वे कुछ भी नहीं हैं। लेकिन वे फेक और जलने वाले हैं। वे लोग खबरों में आने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करते हैं। पहले भी यूज किया। मेरे पीछे से भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने काम की वजह से फेमस हो, मेरी वजह से नहीं।’

नेहा कक्कड़ ने कहा, ‘अगर मैंने अपना मुंह खोला तो तुम्हारी मां, पिता और बहन की भी हरकतें सामने ला दूंगी। उन्होंने जो भी मेरे साथ किया और जो भी मुझे कहा। मेरा नाम इस्तेमाल करने की हिम्मत ना करो। दुनिया के सामने मुझे विलेन बनाने और खुद को बेचारा साबित करने की भी हिम्मत ना करो। यह चेतावनी है। मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो।’

Exploring different SEO services can provide a clearer picture of the options available for group buy seo tools. Visit https://groupbuyseotools.link/ for details.