विशाल को लगी थी सिगरेट की लत-

आज के दौर में सिगरेट पीना कई लोगों का स्टेटस सिंबल बन चुका है। शौक कब आपकी आदत बन जाता है, पता ही नहीं चलता। सिगरेट के पैकेट के ऊपर छपी चेतावनी धुएं में तबतक नहीं नजर आती जबतक मामला डॉक्टर के दरवाजे न पहुंच जाए। सिगरेट जानलेवा है ये पता होते हुए भी इसे पीने वालों के पास एक हजार बहाने हैं। लेकिन छोड़ने की सिर्फ एक ही वजह है कि जबतक आपको ये किसी खतरनाक मुहाने पर लाकर खड़ा न कर दे। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी भी दिनभर में 40 सिगरेट पीते थे, लेकिन कैसी उनकी इस आदत ने टॉप से 10 पर पहुंचा दिया, चलिए बताते हैं।
इंटाग्राम पोस्ट में किया खुलासा-
विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि वो एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पी जाया करते थे। इस वजह से उनकी आवाज पूरी तरह से खराब हो गई थी। ये सिलसिला 9 सालों तक चला। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद उन्होंने सिगरेट छोड़ने में सफलता पाई और वापस से अपनी वही आवाज के पा सके।
“आवाज चली गयी थी मेरी” -विशाल
विशाल ददलानी ने लिखा है, ‘मैंने अगस्त 2019 के अंतिम दिनों में धूम्रपान छोड़ दिया था। 9 साल तक एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पीना और एक साल इससे छोड़ने लगना, ये बहुत बदतर था। रिकॉर्डिंग के दौरान मेरी आवाज ने मेरा साथ छोड़ दिया था। मैंने कभी किसी को इस बारे में पता नहीं चलने दिया, लेकिन तब मैं संघर्ष कर रहा था। मेरी सीमा, नियंत्रण, स्वर, सब कुछ लड़खड़ा रहा था। धीरे-धीरे गाना पूरी तरह से असंभव हो गया था।
उन्होंने आगे लिखा है, ‘पिछले 2 वर्षों में आपने जो कुछ भी मुझसे सुना है, वह 100% के करीब है जो मुझे वास्तव में पसंद है। सिगरेट छोड़ने के बाद मेरी आवाज लगभग वापस आ चुकी है। मेरा क्लीन टोन वापस आ गया है, मेरा नियंत्रण बहुत बेहतर है और मैं बेचैनी और दर्द महसूस करने के बजाय फिर से गाते हुए खुश हूं। यदि आप धूम्रपान करते हैं … अब छोड़ दें। इसका उपयोग कर आप अपने आप को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाते हैं।’
बता दें कि विशाल ददलानी इन दिनों रियलटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर एक बनाया था।

While evaluating marketing resources, it is useful to research seo tools group buy and compare the available options. Find out more at https://groupbuyseotools.link.
Website owners explore different cheap group buy seo tools services to support their daily research. Learn more at https://groupbuyseotools.link.