जैसे-जैसे बिग बॉस का फिनाले पास आ रहा है वैसे ही बिग-बॉस कंटेस्टेंट के लिए यह खेल और मुश्किल होता जा रहा है. बिग-बॉस 13 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. खेल के इस पड़ाव पर कोई भी कंटेस्टेंट आउट नहीं होना चाहता है. वैसे तो इस विकेंड के वार में विशाल घर से बेघर हुए थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि बिग-बॉस 13 के इस टेड़े सीज़न में एक दमदार ट्विस्ट आने वाला है.
मिड विक होगा एविक्शन
जी हां, खबरें हैं कि इस खेल में शुरू से बनी हुईं माहिरा शर्मा घर से बेघर हो सकती हैं. माहिरा मिड विक एविक्शन में घर से बेघर हो सकती हैं. यानी वह हफ्ते के बीच में घर से बेघर हो जाएंगी. माहिरा का एविक्शन ‘बिग बॉस 13’ के 19वें हफ्ते में होगा. बता दें कि माहिरा इस खेल में शुरू से ही काफी एक्टिव नज़र आईं हैं. चाहे सारे घर का काम हो, टास्क हो, या लड़ाई-झगड़ा या दोस्ती हो. माहिरा ने हर चीज़ अच्छे से निभाई है. ऐसे में माहिरा का निड-एविक्शन उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग होगा.
पड़ सकता है पारस की गेम पर असर
अगर यह खबर सही साबित होता है तो पारस छोबड़ा के लिए माहिरा का यह एविक्शन काफी असरदार रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों जब से घर में आए हैं तब से एक दूसरे के साथ हैं. दोनों की दोस्ती पर घर में कई सवाल उठे उसके बावजूद भी ये दोनों एक दूसरे के लिए खड़े रहे हैं. बिग बॉस 13 फिनाले के इस मोड़ पर माहिरा का जाना, पारस छाबड़ा के खेल पर असर डाल सकता है. पारस भी काफी बार बोलते नज़र आएं हैं कि माहिरा अगर चली गई तो वह अकेले पड़ जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बजट के आने के बाद ट्विटर पर आई Memes की बाढ़, वायरल हो रहे ये मीम्स

A structured digital strategy benefits from appropriate research resources. Compare group buy seo tools at https://groupbuyseotools.link/.
Exploring affordable SEO resources can help marketers improve their workflow. Explore group buy tools at https://groupbuyseotools.link.
A strong build can turn a simple hero into a powerful force in the zone. d18f9a04.
The browser edition gives classic Vice City fans a convenient way to replay the game. 9154e3e3.
Players can build a strong team from many Pokemon over time. 9e6efcb9.
Layered sounds help create tracks that feel tense or atmospheric. 3329ba48.