होली पर ये भोजपुरी गाने बांध रहें हैं समां, वहीं गुड्डू रंगीला ने होली के गाने को Corona से जोड़ा

नई दिल्ली : holi bhojpuri song 2020 रंगों और उमंग से भरा होली का त्यौहार इस साल 10 मार्च को मनाया जायेगा। होली के त्यौहार में चार चांद लगा देते हैं होली के गीत (Holi Ke Gane) होली आने से पहले ही होली के कई गाने सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का टिक टॉक वाली होली गाने को रिलीज़ किया गया। अब दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे का ये गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, इस गाने को देखने के बाद लोग जबरदस्त कमेंट भी कर रहे हैं।

Khesari Lal का होली का गाना

वहीं दूसरी तरफ Khesari Lal का होली का गाना भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल है। खेसारी लाल का होली भोजपुरी गाना (Khesari Lal Bhojpuri Holi Song ) ‘रंग डाले द चोली में’ ( Rang Dale Da Choli Me) सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। खेसारी का ये लेटेस्ट गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं खेसारी लाल का यूट्यूब पर पुराना और नया दोनों ही गाना धमाल मचाए हुए हैं। यहां देखिए भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल का का यह धमाकेदार भोजपुरी होली सॉन्ग।

 

इसके अलावा खेसारी लाल यादव का ‘बाबा बैजनाथ खेले देवघर में होली’ गीत भी काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी के इस गीत को 20 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। नीचे देखें खेसारी का ये गीत….

खेसारी लाल यादव का एक और गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। Holi Song 2020 इस गाने का टाइटल ‘ठीक है बॉस’ है। खेसारी लाल इस गाने में मस्ती से झूमते हुए नज़र आ रहे है। खेसारी लाल का ये अंदाज़ उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। आप भी ये वीडियो देखिए ।

 

Coronavirus को लेकर बना गाना

जहां देशभर में कोरोना वायरस Coronavirus को लेकर लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं,वहीं भोजपुरी स्टार्स इसमें मनोरंजन ढूंढ रहे हैं। वहीं अब कोरोना वायरस पर भोजपुरी गानों के वीडियो वायरल होने लगे है, एक ऐसा ही गाना गुड्डु रंगीला का रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ठुमके लगाती हुई दिखाई देगी। अभी इस गाने का सिर्फ ऑडियो ही रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बा’ है, होली के इस गाने को गुड्डू रंगीला ने कोरोना वायरस से जोड़ा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »