भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरे शेयर करते रहते हैं. इन दोनों की कैमेस्ट्री देखते ही बनती है. धोनी के फैंस को भी उनका ऑफ ग्राउंड अवतार काफी पसंद आता है. ऐसे में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
यह वीडियो एक होटल के रूम में साक्षी बना रही हैं, जिसमें धोनी कह रहे हैं, साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं. यह वीडियो धोनी के एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है. दरअसल धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं.
वीडियो में साक्षी ने धोनी से कहा, ‘‘मैं यह सब करती हूं, ताकि तुम्हारे फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें. वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं.’’ इससे पहले साक्षी ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही थीं.
.@msdhoni : Dekho aapne Instagram ke followers badhne ke liye, ye sab kar rahe hai… @SaakshiSRawat : All your followers love me also no..
Check out the hilarious convo here!🤣#Dhoni #Sakshi #MahiWay ❤️😇 pic.twitter.com/B0VNZ4mUOH
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2020
बीसीसीआई ने धोनी को अनुबंध सूची से किया बाहर
कैप्टन कूल ने अपना पिछला मैच 9 जुलाई 2019 को विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला थे. इसके बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें बीसीसीआई ने अपनी अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया है. अब वे सीधा आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे.

Spot on with this write-up, I seriously believe
that this amazing site needs much more attention. I’ll probably be returning to read
through more, thanks for the advice!