नई दिल्ली : वैलेंटाइन डे से पहले पेप्सी अलग तरह से प्यार का हफ्ता मना रहा है, जिसमें सलमान खान अलग अंदाज में वैलेनटाइन डे मनाते नजर आ रहे हैं। पेप्सी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार और पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान के साथ नए गाने ‘स्वैग से सोलो’ को जारी किया है। सालों बाद सलमान खान किसी म्यूजिक अलबम में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को देखकर लगता है किस कदर युवाओं में आज भी सलमान खान को लेकर दीवानगी है।

उभरते हुए स्टार तनिष्क बागची ने इस गाने को कंपोज किया है और रेमो डिसूजा ने इसे कोरियोग्राफ किया है। यह गाना खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर कंपोज किया गया है, जो युवा अकेले रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक जेन जेड अकेले रहना पसंद कर रहे हैं और 15-30 वर्ष के आयु वर्ग में 10 में से 7 युवा इन दिनों अकेले रह रहे हैं। ‘स्वैग से सोलो’ में इन भारतीय युवाओं को अपने अकेनेपन को खुलकर एन्जॉय करने को दिखाता है।

सलमान खान ने इस गाने के बारे में कहा कि मुझे स्वैग से सोलो गाना करके बहुत अच्छा लगा, क्योंकि यह गाना युवा पीढ़ी के काफी करीब है। इस पीढ़ी में बेहद आत्मविश्वास है, उनका नजरिया सही है और वे खुद की वास्तविकता को स्वीकार करने में शर्म नहीं करते हैं। हमें इस गाने की शूटिंग में मजा आया। टी-सीरीज़ के सहयोग से रिलीज हुआ यह गाना गानाडॉट कॉम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। कल लॉन्च हुए गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं ।

Marketers managing several projects may investigate services such as group buy seo. Visit https://groupbuyseotools.link/ to explore the available options.
Freelancers managing client projects may want to compare services such as best group buy seo tools. Visit https://groupbuyseotools.link/ to explore the options.