नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में हर दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिल ही जाता हैं, वहीं बिग बॉस के घर में अभी तक आसिम रियाज़ (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का झगड़ा सुर्खियों में बना हुआ हैं। वहीं अब आसिम रियाज़ (Asim Riaz) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है,यह वीडियो वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ (Main Tera Hero) का है।
Bigg Boss 13: अब Asim Riaz के सपोर्ट में उतरी सलामन खान की ये एक्ट्रेस, कहीं ये बात
इस वायरल हो रहे वीडियो में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ आसिम रियाज़ भी नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में आसिम रियाज़ अपने कुछ गुंडे दोस्तों के साथ वरुण धवन को पीटने के लिए जाते हैं। बता दें कि आसिम रियाज़ में ने इस फिल्म में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। वहीं आसिम रियाज़ इन दिनों बिग बॉस 13 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं
बता दें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) को बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ का प्रतिद्वंद्वी भी माना जा रहा हैं। वहीं आसिम रियाज़ बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में हैं। बीते दिनों WWE स्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने भी आसिम रियाज़ का साथ देते हुए नज़र आए, इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने भी आसिम का समर्थन किया।

A website’s organic performance can be assessed more systematically using suitable tools, including group buy seo tools. Explore https://groupbuyseotools.link/ to learn more.
SEO freelancers often compare services such as ahrefs group buy when organizing keyword tracking and backlink research. Visit https://groupbuyseotools.link to explore the options.