ये 11 देसी ऐप्स नहीं आने देंगी आपको टिकटॉक की याद, कमा सकते हैं पैसा (Top 11 Made in India Tiktok Alternative Apps)

चीनी ऐप टिक-टॉक (Tiktok) का क्रेज़ भारत के हर गांव -कूचे से लेकर हर इलाके शहर में था। जबसे भारत सरकार ने पर्सनल डेटा एक्सेस करने का आरोप लगाते हुए टिक-टॉक (Tiktok ban) समेच 59 चाइनीज़ ऐप को बैन लगाया है। तबसे स्वदेशी ऐप्स की चांदी हो गई है। ऐसे में टिक-टॉक के करोड़ों यूजर्स जो इस बैन से काफी निराश हैं वे निराश न हों। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसी कई स्वदेशी ऐप्स मौजूद हैं जो टिक-टॉक का एक बेहतर रिप्लेसमेंट हैं। और खास बात ये है कि आप इनसे पैसा भी कमा सकते हैं। आईए जानते हैं इन 11 ऐप्स के बारे में जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। और टिक-टॉक की बेहतर रिप्लेसमेंट (tiktok alternative apps) भी साबित होती हैं।

Top 11 Made in India Tiktok Alternative Apps:

1. Instagram Reels

टिकटॉक को पूरी तरह से भुलाने के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप इंस्टाग्राम भी शॉर्ट वीडियो ऐप्स की रेस में कूद गया है। Instagram ने अपना नया फीचर Reels लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स 15 सेकंड्स का वीडियो बना सरेंगे। साथ ही इसमें लूप वीडियो का फीचर भी दिया गया है। टिकटॉक की तरह ही आप इसमें अलग अलग गानों और क्लिप्स को जोड़ सकेंगे।

2. Likee App

पूरी तरह से भारत में बनी यह ऐप दो साल से मार्केट में जमकर डाउनलोड की जा रही है। यह ऐप 5 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप टिकटॉक को कड़ी टक्कर दे रहा था और जब टिकटॉक बैन (Tiktok Ban in India) हो गया है तो सभी टिकटॉक फेम इस ऐप को इंस्टॉल कर रहे हैं। इस ऐप की खास बात है कि इसमें आप शॉर्ट वीडियोज़ के साथ-साथ स्पेशल इफेक्ट्स भी यूज़ कर सकते हैं। यह ऐप 16 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें भारतीय भाषाओं के साथ -साथ स्पेनिश, रूसी, इंडोनेशइयन, पुर्तगाली, मलय आदि भाषा शामिल हैं।

3. Mitron App

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से इंस्पायर मित्रों ऐप प्ले स्टोर पर आते ही छा गई है। इसके सभी फीचर्स बिल्कुल टिकटॉक जैसे हैं। अगर आप एंड्रॉइड यूज़र हैं तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में ग्लोबल प्लेटफॉर्म के टॉप वीडियोज़, ट्रेंडिंग वीडियोज़, स़ॉन्ग, क्लिप्स और फीड है। सीमित फॉलोअर्स और व्यूज़ पाने के बाद आप इस ऐप के क्रिएटर बनकर पैसा कमा सकते हैं।

4. Chingari

गूगल की ट्रेडिंग लिस्ट में टॉप 10 (Top 11 Made in India Tiktok Alternative Apps) में आई इस ऐप को iOS और एंड्रॉयड यूज़र्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। शॉर्ट वीडियोज़ बनाने के अलावा आप इस ऐप में न्यूज़ फीचर से खुद को अपडेट भी रख सकते हैं। इस ऐप पर क्रिएटर बनने के लिए आपकी वीडियोज़ की न्यूनतम इंगेजमेंट 3 लाख होनी चाहिए और फोलोअर्स 1 मिलियन होने चाहिए। तभी आप पैसा कमा सकते हैं।

5. Roposo

टिकटॉक के बाद इस ऐप को भी काफी डाउनलोड किया जा रहा है। ये ऐप दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड और iOS पर काम करती है। इन ऐप में ढेर सारे फिल्टर्स और इफेक्ट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें आपके द्वारा बनाए गए वीडियो के बदले में आपको कॉइन्स भी मिलते हैैं।

6. HotShots

मशहूर म्यूज़िक स्ट्रीम ऐप गाना के स्वामित्व वाली हॉटशॉट ऐप पर आप शॉर्ट वीडियोज़ बना सकते हैं। इस ऐप पर आप 1 मिनट तक की वीडियो बना सकते हैं। इस ऐप का ऑडियंस बेस 15 करोड़ से अधिक है। इस ऐप पर वीडियो के साथ साथ आपको स्टोरी शेयरिंग फीचर भी मिल जाता है।

7. Trell

यह ऐप भले ही मार्केट में नया है, लेकिन इस ऐप को काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। इस ऐप की खास बात है इसकी कैटेगरीज़। इसमें आपको लाइफस्टाइल, एंटरटेंमेंट, कुकिंग, फैशन, एडुकेशन जैसी कई कैटेगरीज़ मिल जाती हैं। इस ऐप से आप पैसा भी कमा सकते हैं।

8. MOJ

मेड इन इंडिया ऐप मोज को अब तक लाखों डाउनलोड्स मिल चुके हैं। इस ऐप की खास बात है कि युजर्स अपने नियरबाय क्रिएटर्स और लोगों को फ्रेंड बना सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऐप शेयर चैट (ShareChat) का वीडियो ऐप है।

9. Bolo Indya

इस ऐप की खास बात है इसका मोटो। इस ऐप का मोटो ‘शेयर योर ऑपिनियन एंड नॉलेज’ है। यानि अपने विचारों को व्यक्त करना और अपने ज्ञान को बांटना है। इस ऐप पर आपको हर वीडियो पर आए व्यूज़ का टोटल व्यूज़ दिखता है। इस पर आप आसानी से अपनी नॉलेज और इंटरेस्ट के हिसाब से वीडियो क्रिएट करके क्रिएटर बन सकते हैं। यह ऐप सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप पर आप दो मिनट तक की वीडियो बना सकते हैं जो इसका प्लस प्वॉइंट है। इस ऐप पर भाषा के हिसाब से मिनिमम फोलोअर्स और व्यूज़ हो जाने के बाद क्रिएटर बैज मिलता है। इससे आप 5000 से लेकर 75000 रुपए प्रति महीना कमा सकते हैं।

10. Rizzle

भारत में बनी इस ऐप (tiktok alternative apps) पर आप 60 सैकेंड तक के वीडियो बना सकते हैं। इस ऐप में आपको ब्यूटी मोड भी मिल जाता है। यह ऐंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

11. MX Takatak

मशहूर वीडियो प्लेयर ऐप MX PLAYER की इस ऐप पर आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। इसमें आपको बहुत सारी कैटेगरीज़ मिल जाती है जो इस ऐप के यूजर्स को बड़ा एक्पोजर देती हैं। यह ऐंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

Translate »