फिल्मों में एक्शन के बाद अब रियल लाइफ में एक्शन करने को तैयार है रजनीकांत-

रजनीकांत बॉलीवुड के ऐसे हीरो है जो फिल्मो से दूर होते हुए भी अपने फैंस के क़रीब रहते है,RajiniKanth के लिए फैंस की दीवानगी का आलम तो आप सब को पता ही है इसलिए रजनी कांत भी अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते है इसलिए कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ने बेयर ग्रिल्स के साथ ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का एपिसोड शूट किया था । अब इस एपिसोड का टीजर रिलीज कर दिया गया है । बेयर ग्रिल्स ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘रजनीकांत के ब्लॉकबस्टर टीवी डेब्यू की तैयारी । मैंने दुनियाभर के कई सितारों के साथ काम किया है, लेकिन रजनीकांत मेरे खास हैं । लव इंडिया ।’
बेयर ग्रिल्स के शो में RajiniKanth खतरों से खेलते नजर आएंगे । फैंस इस टीजर को बहुत पसंद कर रहे हैं । टीजर में बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जीप के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं । बता दें कि बेयर ग्रिल्स ये एपिसोड शूट करने के लिए भारत आए थे । उन्होंने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में शूट किया है ।
जब ‘मैन वर्सेज वाइल्ड‘ की शूटिंग हो रही थी तो खबर आई थी कि रजनीकांत घायल हो गए हैं । हालांकि बाद में इस खबर को अफवाह बताया गया था । रजनीकांत से पहले ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ चुके हैं । मोदी वाले एपिसोड को भी काफी पसंद किया गया था ।
अक्षय कुमार भी होने शो का हिस्सा-

रजनीकांत के बाद बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार नजर आएंगे । अक्षय कुमार ने भी डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है । बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करते अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं । अक्षय ने 6 घंटे तक शूटिंग की थी । अक्षय के साथ शो की पूरी टीम भी थी । बता दें कि पीएम मोदी वाले एपिसोड को डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में दिखाया गया था। उस एपिसोड के साथ पीएम मोदी ने पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन से जुड़ी बात पूरी दुनिया के सामने रखी थी। पीएम मोदी और ग्रिल्स का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था।

Freelancers serving multiple clients may compare services such as seo tools group buy to identify suitable research options. Learn more at https://groupbuyseotools.link/.
SEO decisions should be evidence-based, making it useful to evaluate services such as cheap group buy seo tools. More details are available at https://groupbuyseotools.link.