“83” कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आएगी दीपिका-
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ‘छपाक’ (Chhapaak) के बाद जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आएंगी| इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी की भूमिका अदा करने वाली हैं| हाल ही में दीपिका पादुकोण का ’83’ से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव (Romi Dev) के अवतार में नजर आ रही है|

इंस्टा पर फोटो शेयर कर दी जानकारी-
83 के अपने फर्स्ट लुक को खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें उनके साथ कपिल देव के रूप में खड़े रणवीर सिंह भी साथ दिखाई दे रहे हैं| दीपिका की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं|

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ’83’ से जुड़े अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, “खेल के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक पर कब्जा करने वाली फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा निभाने के लिए सक्षम होना भी एक सम्मान की बात है| एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में उसकी पत्नी के किरदार को बहुत करीब से अपनी मां में देखा है और ’83’ कई मायनों में उन महिलाओं के लिए सम्मान है, जिन्होंने अपने पति के सपनों को अपने सपनों से पहले रखा है. यह ’83’ है|”
’83’ के फर्स्ट लुक में दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक-दूसरे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं| दोनों की शादी के बाद यह पहली फिल्म है, जिसमें दोनों ही कलाकार रील लाइफ में भी पति पत्नी बने नजर आएंगे| रणवीर सिंह की ’83’ 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित है| इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साथ ताहिर भसीन, साहिल खट्टर, एमि विर्क, हार्डी संधू, साकिब सलीम और कई कलाकार नजर आने वाले हैं|
वही अगर वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर 27 मार्च को रिलीज होने वाली अक्षय की सूर्यवंशी में भी नजर आने वाले है इसके साथ ही उनकी आने वाली भी “जयेश भाई जोरदार” का पोस्टर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है | वही दीपिका की बात करे तो वह 83 के बाद “लव फॉर एवर” में नजर आने वाली है |

Before choosing an SEO service, it is useful to research group buy seo tools and compare the available options. Find out more at https://groupbuyseotools.link.