प्याज़ के इन 8 चमत्कारी फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप? (Benefits of Onion in Hindi)

Benefits of Onion – अक्सर आपने अपने बड़े-बुज़ुर्गों से सुना होगा कि प्याज़ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। प्याज़ झड़ते बालों से लेकर, शरीर में इम्यूनिटी तक सबमें कारगार होती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आज से 2500 ईसा पूर्व मिस्त्र के लोगों द्वारा प्याज़ की पूजा की जाती थी। प्याज़ का प्राचीन काल से ही बहुत महत्व रहा है क्योंकि इसमें बहुत से औष्धीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं प्याज़ के फायदे और गुण- (Benefits of Onions in Hindi)

प्याज़ में पाए जाते हैं ये पौष्टिक तत्व (Nutrition in Onions in Hindi)

  • प्याज़ अत्यधिक पौष्टिक सब्ज़ी है। इसमें प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, सेलेनियम, फोलेट और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • यहां तक की प्याज़ में आंसू उत्पन्न करने वाला सल्फ्यूरिक यौगिक, विशेष रूप से एलिसिन पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कैंसर से बचाता है।
  • प्याज़ सिर्फ कैंसर से ही नहीं बल्कि कई बीमारियों के लिए एक रोधक के रूप में काम करती है।
  • रोज़ाना प्याज़ का सेवन आपके शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
  • इसलिए, इससे पहले आप ये कहें कि ”आई हेट अनियंस”। हम आपको बताने जा रहें कि आपको प्याज़ का सेवन क्यों और कैसे करना चाहिए। तो इस लेख को पूरा पढ़ें-

रोज़ाना प्याज़ खाने के ये हैं फायदे (Benefits of Onions in Hindi)

1. कैंसर से बचाव (Lower Cancer Risk)

  • रोज़ना प्याज़ का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। प्याज में कुछ ऑर्गोसल्फर यौगिक मौजूद होते हैं जो इसे अपनी एक अलग गंध देते हैं। कार्सिनोजेन्स पदार्थ जिससे कैंसर बनता है यह इसे डिटॉक्सिफाई करने का काम करती हैं। यह कैंसर को कम करने में एक औषधी के रूप में कार्य करती है। शोध बताते हैं कि आप जितना अधिक प्याज खाते हैं, आपका उतना अधिक कैंसर से बचाव होता है।

2. डायबिटीज़ से करती है बचाव (Lower Diabetes Risk)

  • टाइप 2 डायबिटीज़ में हो रहे विकास के खतरे को कम करने के लिए, प्याज के फायदों (Benefits of Onions in Hindi) में से एक सबसे कारगार उपाय हैै। टाइप 2 डायबिटीज़ तब होती है जब इंसुलिन ग्लूकोज के प्रसंस्करण में अप्रभावी हो जाता है। यह आमतौर पर आहार में लंबे समय से चीनी का सेवन करने से होता है। जब आप प्याज खाते हैं, तो यह आपके सिस्टम में उपलब्ध इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। प्याज में क्रोमियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

3. हृदय संबंधी रोगों को रखे दूर (Better Cardiovascular Health – Benefits of Onion)

  • प्याज में क्वेरसेटिन गुण पाए जाते हैं जो हमारे हृदय के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुणों का भंडार भा होता है जिससे हमारा हृदय बेहतर ढंग से काम कर पाता है। प्याज में धमनियों को नियमित करने की भी शक्ती होती है। यह शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करता है। इसी के साथ प्याज में ऐसे भी गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से खून के धक्के नहीं जमते और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। यह उच्च रक्टचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को भी नियंत्रित करने में कारगार है।

4. हड्डियां करे मजबूत (Make Bones Stronger – Benefits of Onion)

Benefits of Onion
Benefits of Onion
  • एक रिसर्च के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ साथ होने वाली समस्या जिसे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होकर टूटना) कहते हैं, इसका खतरा बढ़ जाता है। प्याज इस खतरे को कम करता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की हड्डियां 50 की उम्र तक आते-आते जल्दी कमज़ोर हो जाती हैं। जो महिलाएं रोज़ाना कच्ची प्याज़ का सेवन करती हैं उनकी हड्डियां इसका सेवन न करने वाली महिलाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती हैं। प्याज खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

5. सूजन व एलर्जी से राहत (Get rid of Swelling and Allergy)

Benefits of Onion
Benefits of Onion
  • प्याज में मौजूद क्वेरसेेटिन नामक गुण यहां भी लाभकारी साबित होता है। यह सूजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, प्याज में एंटीहिस्टामाइन गुण भी मौजूद होता हैै जिससे एलर्जी और खुलजी का समस्या में आपको राहत मिलती है। प्याज न सिर्फ सूजन में बल्कि यह साइनेस और जुकाम में अत्यंत लाभकारी साबित होता है।

6. बालों के लिए है फायदेमंद (Best Remedy for Hair – Benefits of Onion)

Benefits of Onion
Benefits of Onion
  • अपने आहार में प्याज का सेवन करने से आपको गंजेपन की समस्या से निजात मिलती है। प्याज का रस बालों में लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं और यह नए बाल उगाने में भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल घने और काले हो जाएं तो आप रोज़ाना प्याज का सेवन करें और इसका रस अपने सफेद बालों पर या अपने सिर की उस जगह पर लगाएं जहां आपके बाल कम है। आपको इसके सकारात्मक परिणाम 1 महीने के भीतर मिल जाएंगे।

7. आंखों की रोशनी (Increase Eye Sight)

Benefits of Onion
Benefits of Onion
  • प्याज और आंखों का संबंध बेहद पुराना है। प्याज काटने पर आंखों से आंसू बहते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। जी हां, इसका रोोज़ाना सेवन करने से शरीर में ग्लूटाथिओन का विकास होता है। यह एक प्रकार का प्रोटीन ही होता है। प्याज एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

8. रजोनवृत्ति में सहायक (Helpful in Menopause – Benefits of Onion)

Benefits of Onion
Benefits of Onion
  • रजनोवृत्ति (मीनोपोज) के दौरान, महिलाओं की हड्डियां सबसे ज्यादा कमजोर हो जाती हैं।
  • ऐसे में प्याज का रस पीने से उनके फ्रैक्चर होने का खतरा कम हो जाता है।
  • एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च पेपर की मानें तो रजनोवृत्ति में महिलाओं द्वारा प्याज के रस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
  • रिसर्च में यह क्लीयर हुआ है कि जिन महिलाओं ने (50 वर्ष से अधिक उम्र) प्याज के रस का सेवन किया है उनके कूल्हों में फ्रैक्चर होने की संभावना 20 प्रतिशत कम हो हुई है।
  • ऐसे में यह स्पष्ट है कि रजोनवृति में प्याज का रस बेहद लाभाकारी है।

नोट: तो ये थे प्याज़ के फायदे जिनसे आप अपने शरीर को एक दम तंदरुस्त रख सकते हैं। अगर आप कच्चा प्याज़ नहीं खा पा रहे हैं तो आप प्याज़ को हल्का सा पका कर, बाकी सब्ज़ियों के साथ भी खा सकते हैं।

Translate »